मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

Total Views : 14
Zoom In Zoom Out Read Later Print

गणतंत्र दिवस के मुख्य राजकीय समारोह के लिए ऐतिहासिक गांधी मैदान सज-धज कर पूरी तरह से तैयार हो गया है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर सुबह नौ बजे यहां झंडोत्तोलन करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी अपने आवास पर राष्ट्रध्वज फहरा दिया है। उन्होंने लोगों के बीच मिठाइयां बांटी हैं।

गणतंत्र दिवस के मुख्य राजकीय समारोह के लिए ऐतिहासिक गांधी मैदान सज-धज कर पूरी तरह से तैयार हो गया है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर सुबह नौ बजे यहां झंडोत्तोलन करेंगे।गुरुवार शाम प्रमंडलीय आयुक्त कुमार रवि, डीएम डा. चंद्रशेखर सिंह व एसएसपी राजीव मिश्रा ने गांधी मैदान का निरीक्षण किया था। साथ ही अधिकारियों की ब्रीफिंग की। आयुक्त ने कहा कि 75वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन होगा। तैयारी पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने आवास पर झंडा फहराया है। उन्होंने लोगों के बीच मिठाइयां बांटी है। इसका वीडियो भी सामने आया है।औरंगाबाद के गांधी मैदान में झंडोत्तोलन कर सलामी देते शिक्षा सह प्रभारी मंत्री आलोक कुमार मेहता, डीएम श्रीकांत शास्त्री व एसपी स्वप्ना जी मेश्राम।